Latest: Add Latest Article Here | Recommended: Add Recommended Article Here
Techy hemant

दोस्तों आपका स्वागत है मेरी इस वेबसाइड पर दोस्तों में आपको इस वेबसाइड पर टेक्निकल और कई तरह की चीजो के बारे में बताऊंगा दोस्तों में इन टॉपिक पर हमेसा पोस्ट करता रहूंगा 1 technical and technology 2 News 3 youtube tricks 4 whatsapp tricks 5 knowledge 6 all types sms Like love, sad, romantic, mahankal, friends, etc 7 about new cars & bikes

Author Details

Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
Subscribe For Free Latest Updates!

We'll not spam mate! We promise.

Tuesday, 26 July 2016





आपको यदि कहा जाए कि आप बिना मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप उपयोग करें तो आप यहीं कहेंगे कि यह कैसे संभव है? बिना मोबाइल नंबर के तो व्हाट्सएप वेरिफिकेशन ही नहीं होगा तो उपयोग कैसे कर सकते हैं? पंरतु कुछ तरीके हैं ​जहां आप बिना मोबाइल नंबर के भी व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। आगे हमने ऐसा ही तरीका सुझाया है।

​व्हाट्सएप को बिना सिम और मोबाइल नंबर के चलाने के लिए जरूरी है कि आपका डिवाइस फोन या टैबलेट इंटरनेट के माध्यम से जुड़ा हो। आप वाईफाई या डॉन्गल से इंटरनेट का उपयोग कर रहे हों।

कैसे करें बिना नंबर व्हाट्स्एप का उपयोग


बिना मोबाइल नंबर या सिम के व्हाट्सएप का उपयोग करने के लिए

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या ​टैबलेट में व्हाट्सएप डाउनलोड करें। [इसे भी पढ़ें: जानें कैसे बिना इंटरनेट करें व्हाट्सएप का उपयोग]

स्टेप 2: यदि पहले से डाउनलोड है जो अपने व्हाट्सएप अकाउंट को रीमूव करें और फिर से डाउनलोड करें।

चुंकि व्हाट्सएप अकाउंट के वेरिफिकेशन के लिए नंबर की जरूरत होती है। ऐसे में आपको वैकल्पिक उपयोग करना होगा।

स्टेप 3: अपने फोन में टेक्सट नाउ एप्लिकेशन को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

स्टेप 4: अब अपने फोन में टेक्सट नाउ एप्लिकेशन को आपेन करें और उसका नंबर नोट कर लें।

स्टेप 5: जब आप इस एप्लिकेशन को ओपेन करेंगे तो दाईं ओर उपर कोने में आपको तीन डॉट दिखाई देंगे उसे क्लिक कर आप नंबर निकाल सकते हैं। [इसे भी पढ़ें: जानें कैसे करें अपना व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट और डिसेबल]

स्टेप 6: अब अपने फोन में व्हाट्सएप अकाउंट कें इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू करें।

स्टेप 7: वेरिफिकेशन का नंबर आने पर आप उस टेक्सटनाउ के नंबर को डालें और नेक्सट करें।

स्टेप 8: कुछ मिनट तक आप इंतजार करें। थोड़े ही देर में आपके फोन में एसएमएस वेरिफिकेशन फेल होने की सूचना आ जाएगी।

स्टेप 9: अब आप कॉल मी विकल्प को किल्क करें जिससे कि आपके फोन पर व्हाट्सएप से आॅटोमेटेड कॉल आ सके।

स्टेप 10: अब अपने टेक्सटनाउ एप्किशन को ओपेन करें। कुछ ही देर में आपको कॉल आ जाएगी और आप वहां से वेरिफिकेशन कोड को नोट कर लें।

स्टेप 11: इस कोड को आप अपने व्हाट्सएप के वेरिफिकेशन प्रोसेस में डालें। इसके साथ ही आपका व्हाट्सएप अकाउंट शुरू हो जाएगा। [इसे भी पढ़ें: जानें किसने ब्लॉक किया है आपको व्हाट्सएप पर]

लैंडलाइन से चलाएं व्हाट्सएप


यदि आपके घर में लैंडलाइन नंबर है तो उससे भी व्हाट्सएप चलाया जा सकता है। इसके लिए

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन से पुराना व्हाट्सएप डिलीट करें और फिर से इंस्टॉल करें।

स्टेप 2: वेरिफकेशन में अपने कंट्री कोड के साथ अपने घर का लैंडलाइन नंबर डालें।

स्टेप 3: थोड़े देर मे एसएमएस वेरिफिकेशन फेल हो जाएगा और तब आप कॉल मी का विकल्प चुनें। थोड़ी देर में ही लैंडलाइन नंबर पर व्हाट्एसप से आॅटोमेटेड कॉल आएगा और आपको वेरिफिकेशन नंबर दिया जाएगा। इसे नोट करें और व्हाट्सएप में डालें। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही व्हाट्सएप अकाउंट शुरू हो जाएगा।

0 comments :

Post a Comment



Copyright © 2016 - Techy hemant - All Rights Reserved
(Articles Cannot Be Reproduced Without Author Permission.)
Design By : SafeTricks.com | Powered By: Blogger