Latest: Add Latest Article Here | Recommended: Add Recommended Article Here
Techy hemant

दोस्तों आपका स्वागत है मेरी इस वेबसाइड पर दोस्तों में आपको इस वेबसाइड पर टेक्निकल और कई तरह की चीजो के बारे में बताऊंगा दोस्तों में इन टॉपिक पर हमेसा पोस्ट करता रहूंगा 1 technical and technology 2 News 3 youtube tricks 4 whatsapp tricks 5 knowledge 6 all types sms Like love, sad, romantic, mahankal, friends, etc 7 about new cars & bikes

Author Details

Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
Subscribe For Free Latest Updates!

We'll not spam mate! We promise.

Thursday, 16 June 2016



 .क्या आपके पास आधार कार्ड है और आप अपना नाम और/या पता सुधारना या ठीक करना चाहते हैं? परेशान न हों क्योंकि इस यहां हम आपको बताएँगे कि अपने आधार कार्ड का नाम और/या पता ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा कैसे बदलें। यह प्रक्रिया महिलाएं अपने आधार कार्ड पर नाम व पता बदलने या अपडेट करने के लिए भी उपयोग कर सकती हैं।कृपया ध्यान दें कि अपने आधार कार्ड पर ऑनलाइन किसी भी प्रकार के विवरण को बदलने से पहले ये जांच ले कि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है या नहीं। यह इसलिए क्योंकि दूसरे स्टेप में आपको लॉगिन करने के लिए ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी। तो यदि आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं कर रहे हैं, वह बदल गया है या खो गया है, तो आपको ऑफलाइन प्रक्रिया का उपयोग करना होगा।
ध्यान दें: आधार कार्ड पर नाम व पता सुधार करने की प्रक्रिया में 4-5 दिन का समय लगता है। यह 4-5 दिन उस दिन से शुरू होंगे जब आप अपनी रिक्वेस्ट जमा करते हैं। आपकी जानकारी बदलने/अपडेट होने के बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा सूचित किया जायेगा। आपको अपना आधार कार्ड पोस्ट द्वारा 45-60 दिनों के अंदर मिल जायेगा।ऐसे करें शुरूआत-
आधार कार्ड में नाम और पता सुधार कैसे करें? (ऑनलाइन प्रक्रिया)                                 

स्टेप 1 इस लिंक (https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/ssup-home) पर जा कर Self Service Update Portal खोलेंइस पेज के नीचे लिंक पर क्लिक करें (To Submit your Update/Correction request Online)अपडेट करेक्शन रिक्वेस्ट जमा करें-स्टेप 2- अपने अकाउंट में लॉगिन करने के लिये आपको 2 जानकारी देनी होंगी-                           
1. आपका आधार नंबर।                                
2. आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरजैसे ही आप अपना आधार नंबर डिब्बे में भरेंगें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करेंगे, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस मिलेगा। आपको यह ओपीटी और Test Verification कोड संबंधी डिब्बों में भरना है।अपना आधार नंबर और ओटीपी भरें-स्टेप 3- अब आप नाम या पत्ता या दोनों (जो भी आपको बदलना है) चेक बॉक्स पर क्लिक करें और Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब आपको अपना नया नाम और/या पता भरना होगा। इस जानकारी को भरने के बाद कृपया Submit Update Request पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपको अपनी जानकारी दूबारा जांचने के लिए कहा जायेगा। आप अपनी कोई भी जानकारी वापस जा कर बदल सकते हैं। अगर आप संतुष्ट हैं तो आगे बढ़ सकते हैं।
स्टेप 6 - अपना नाम और पता बदलने के लिए आपको अपने आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ की Scanned Copy अपलोड करनी होगी। अपने आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ को अपलोड करने के बाद ‘स्मिट’ पर क्लिक करें।
स्टेप 7 - इस स्टेप में आपसे अपने Update Request के लिए BPO Service Provider को चुनने के लिए कहा जायेगा। आप कोई भी एक को चुनकर Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 8 -अंतत: आपकी आधार कार्ड जानकारी बदलने का निवेदन पूरा होता है। आपको Update Request Number (URN) दिया जायेगा। आप इस क्रहृ द्वारा अपने निवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने क्रहृ की फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपने क्रहृ की जानकारी एसएमएस द्वारा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी दी जाएगी।ध्यान दें : यदि आपके पास आधार कार्ड के साथ लिंक किया गया रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो आप आधार कार्ड पर नाम और पता ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा ठीक करें जो कि एक बेहद आसान प्रक्रिया है।।                                   





        
【ऑफलाइन प्रक्रिया की ऐसे करें शुरूआत】
स्टेप 1- इस लिंक पर जाकर Self Service Update Portal खोलें ( https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/ssup-home) लिंक पर क्लिक करें। ( To Submit your Update/Correction request by Post please Click Here to Download the Correction Form)आप फॉर्म यहाँ से भी डाउनलोड कर सकते हैं -आधार चेंज रिक्वेस्ट फॉर्म डाउनलोड करें ।
स्टेप 2 -आपको अपने हस्ताक्षर किये गए पहचान और पते के प्रमाण (Identity & Address Proof) की कॉपी की भी आवश्यकता पड़ेगी।स्टेप 3 - अपने फॉर्म को पूरी तरफ से भर कर सभी ज़रूरी कागज़ों के साथ नीचे दिए गए पते पर एक लिफाफे में रख कर भेजें। लिफाफे के ऊपर यह heading डालें " Aadhaar Update/Correction, (यहाँ अपना आधार नंबर भरें), आपके कागज़ों और फॉर्म की जांच के बाद आपके आधार में आपकी जानकारी अपडेट की जाएगी और आपको नया आधार कार्ड भेजा जायेगा। ध्यान रहे कृपया अपनी लोकल भाषा के अनुसार पता चुनें।

अगर आपको किसी प्रकार की दिकत हो तो बताइये मुझे आपकी हैल्प करने में खुसी होगी


0 comments :

Post a Comment



Copyright © 2016 - Techy hemant - All Rights Reserved
(Articles Cannot Be Reproduced Without Author Permission.)
Design By : SafeTricks.com | Powered By: Blogger